{"_id":"582f4fad4f1c1b5636901598","slug":"such-as-currency-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंसी के लिए भागदौड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंसी के लिए भागदौड़ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
करेंसी के लिए भागदौड़ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की तरफ से 500 और हजार के नोट पर पाबंदी लगाए जाने के बाद पैसा निकालने को लेकर प्रतिदिन एटीएम पर लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। शुक्रवार को भी परेशानी बरकरार रही। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर एटीएम पर पैसा खत्म हो गया है, का नोटिस लगा दिया जा रह है। पैसा जमा करने वाली मशीन भी धोखा दे रही है। लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम भले ही सराहनीय हो, लेकिन आम जनता को रोजमर्रा की परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। अव्यवस्था इस कदर है कि लोग पैसे के लिए बैंक और एटीएम के पास जाकर लाइन में लगने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं।
शहर में हालांकि दर्जनों एटीएम हैं, लेकिन कुछ को छोड़कर अन्य एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है। ग्रामीण इलाके में लगे कई एटीएम सालों से बंद पड़े हैं। इस तरफ कोई ध्यान देने वाला भी नहीं है। कई बार बैंकों से शिकायत की गई, लेकिन कई एटीएम में आज तक पैसे नहीं डाले गए। शहर में अच्छी स्थिति में चलने वाले कुछ बैंकों के एटीएम में पैसा निकालने के लिए देर रात तक कतार लगी रह रही है।
सुबह से देर रात तक लोग लाइन में लगे रह रहे हैं। पैसा निकालने के लिए लगी कतार की वजह से कई चौराहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। इतना राहत जरूर रहा कि रोज की अपेक्षा शुक्रवार को बैंक तथा एटीएम पर भीड़ कुछ कम रही। लेकिन आम जनता की परेशानी जस की तस बनी हुई थी।