फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Subhaspa is fighting for the rights of the oppressed: Arun Rajbhar

शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रही सुभासपा : अरुण राजभर

Sat, 14 Dec 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Subhaspa is fighting for the rights of the oppressed: Arun Rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से शनिवार को बसुका गांव में जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि सुभासपा शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ओबीसी-एससी-एसटी के तहत ऐसी श्रेणियां हैं, जिन्होंने सदियों से उत्पीड़न का सामना किया है। ऐसे में आरक्षण का वर्गीकरण होना चाहिए। हरियाणा में लागू हो गया है। प्रदेश में लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करना होगा, तभी अति पिछड़ों व अति दलितों को न्याय मिल सकेगा।
इनकी सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगा। सपा, बसपा, कांग्रेस पूरी तरह से जमीन पर समाप्त होने के कगार पर है। विपक्ष के कुछ नेता संविधान की कॉपी जेब में रखकर घूमते हैं। उन्होंने बचपन से यही सीखा है, लेकिन सुभासपा ने संविधान को माथे से लगाया है।
विज्ञापन

हमारा संविधान प्रगतिशील, समावेशी, परिवर्तनकारी है। हमारे संविधान ने एक ऐसे समाज के निर्माण का ब्लूप्रिंट दिया है, जिसमें समरसता और समृद्धि हो। कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए हमारा संविधान प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, मंडल अध्यक्ष लल्लन राजभर, ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, अमरनाथ पासवान, रामदहीन पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed