{"_id":"56e06e164f1c1bcb598b4583","slug":"strike-postponed-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात डहन पुलिया पर घेरेबंदी कर चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन बाइक, दो मोबाइल, दो तमंचा और तीन कारतूस के साथ 82 सौ रुपया नगद बरामद किया।
पुलिस कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मंगलवार की शाम क्राइम ब्रांच के प्रभारी टीबी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चार लुटेरे बाइक से किसी घटना को अंजाम देने डहन गांव की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम सैदपुर कोतवाली प्रभारी रामायण सिंह और कोतवाली पुलिस के साथ डहन पुलिया पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद तीन बाइक पर सवार कुछ युवक आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखते ही युवकों ने बाइक की गति तेज कर दी और भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेरेबंदी कर उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस, दो मोबाइल और लूट का 82 सौ रुपया बरामद किया। पुलिस चारो को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी जितेन्द्र यादव, सम्मनपुर के अजय यादव, पचरासी के हरेन्द्र पाल तथा सैदपुर कोतवाली के बूढ़नपुर गांव निवासी आनंद प्रभु गुप्ता बताया।
विज्ञापन
पुलिस को पूछताछ में युवकों ने बताया कि तीनों बाइक लूट की है। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि बरामद तीनों बाइक खानपुर, जमानिया और पिपनार से लूटी गई। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।