{"_id":"679bc843fe185b64e9035c34","slug":"street-vendors-removed-from-footpath-from-mishra-bazar-to-kotwali-gate-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127434-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मिश्रबाजार से लेकर कोतवाली गेट तक फुटपाथ पर से हटाए गए रेहड़ी व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मिश्रबाजार से लेकर कोतवाली गेट तक फुटपाथ पर से हटाए गए रेहड़ी व्यवसायी
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन की ओर से तेजी से वेंडिंग जोन का कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर के मिश्रबाजार से लेकर कोतवाली गेट तक फुटपाथ पर से रेहड़ी व्यवसायी हटाए गए। नगर में शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
मिश्रबाजार से कोतवाली गेट तक फुटपाथ खाली कराया गया। रेहड़ी व्यवसायियों को टोकन दिया गया। रेहड़ी व्यवसायियों को महुआबाग-अफीम फैक्टरी मार्ग पर स्थान दिया जाएगा। एक दिन पहले प्रधान डाकघर के पास से फल व सब्जी बेचने वाले हटाए गए थे। इन्हें महुआबाग-अफीम फैक्ट्री मार्ग पर टोकन नंबर के हिसाब से स्थान दे दिया गया है। ईओ नगर पालिका अमिता वरुण ने बताया कि फूड स्ट्रीट हब के तहत ही वेंडिंग जोन आता है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। रेहड़ी व्यवसायियों को महुआबाग-अफीम फैक्टरी मार्ग पर टोकन के आधार पर स्थान दिया जा रहा है। बताया कि नगर में शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी।