{"_id":"6307befaf000be405a5abf9d","slug":"stone-pelting-on-police-reached-on-brother-sister-dispute-ghazipur-news-vns6708975197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन के विवाद पर पहुंची पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन के विवाद पर पहुंची पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के धरवार कला गांव में बुधवार की रात सगे भाई-बहन के विवाद के बाद हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धरवार कला गांव निवासी शिवजी वर्मा कासिमाबाद सहाबलपुर मार्ग पर रहते हैं। इसी मकान में बड़ी बहन मोनिका वर्मा अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। शिवजी और मोनिका के बीच मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिवजी का आरोप है कि बहन मोनिका ने पति मदन वर्मा और भांजे पंकज वर्मा, पवन वर्मा सहित कुछ बाहरी लोगों के साथ रात में 10 बजे लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए और बीच-बचाव किया। शिवजी ने आरोप लगाया कि बहन-बहनोई मकान हड़पना चाहते हैं। वहीं मोनिका वर्मा का आरोप है कि भाई शिवजी ने गांव के लोगों के साथ मुझे, पति व बच्चों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा घर का सामान तोड़ दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस और लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा। वहां मौजूद कुछ अराजक तत्व पुलिस पर पथराव करने लगे। जिससे पुलिस वापस चली गई और कुछ देर बाद मरदह और नोनहरा सहित कई थानों की फोर्स के साथ सहाबलपुर गांव पहुंचकर दर्जनों घरों में तलाशी लेकर दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस मामले में शिवजी ने छह लोगों पर और मोनिका ने 10 नामजद सहित 20 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने पुलिस टीम पर पथराव करने में नौ पुलिस कर्मियों को घायल दिखाते हुए 20 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने सभी मामलों में 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों पर महिलाओं को पीटने व तोड़फोड़ का आरोप
कासिमाबाद। पुलिस ने देर रात सहाबलपुर गांव में पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए दर्जनों घरों पर छापेमारी की। घर में घुसे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और जो इस घटना में शामिल नहीं रहा उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस लोगों को डंडे से पीट-पीटकर गाड़ियों में बैठा रही थी। बीचबचाव करने गई कई महिलाओं को भी पीटा है। कई घरों के दरवाजे तोड़ दिए और मोबाइल पटक दिए। बृहस्पतिवार सुबह घायल महिलाओं ने थाने पहुंचकर अपने घाव दिखाते हुए पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है।