अपनों का सौदा: सौतेले पिता ने मासूम बेटे को बेचा, दिव्यांग मां-बाप की सेवा के लिए महिला ने 65 हजार में खरीदा
यूपी के गाजीपुर जिले में तीन वर्षीय मासूम को सौतले पिता ने 65 हजार रुपये में कानपुर की एक महिला को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले में एक सौतेले पिता ने अपने तीन वर्ष के बेटे को 65 हजार रुपये में एक महिला को बेच दिया। महिला अपने दिव्यांग माता-पिता की देखभाल के लिए बच्चे को खरीदा था। इधर, बेटे की मां ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कानपुर देहात से बच्चे को बरामद कर लिया। रविवार को गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा किया है।
एसपी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज बिंद पुरवा निवासी नीलम बिंद के पति की मौत हो गई थी। उससे तीन वर्ष का बेटा था। इधर, नीलम ने दूसरी शादी कानपुर देहात निवासी संजय यादव से एक महीने पहले ही की थी। वह उसके घर आता-जाता था। नीलम की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक 28 सितंबर की रात उसका बेटा रात लापता हो गया।
ऐसे बच्चे तक पहुंची पुलिस
सुबह होने पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज करते हुए तलाश शुरू की। महिला के बयान के आधार पर उसके दूसरे पति के बारे में जानकारी हासिल की। सर्विलांस पर मोबाइल नंबर लगाया तो लोकेशन कानपुर देहात पता चला। साथ ही इसकी भी जानकारी हुई की वह कानपुर देहात की एक महिला से अधिक बातचीत करता था।
ये भी पढ़ें: सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, 11 साल बाद शुरू होगी जिरह
शक के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। टीम ने बालक के सौतेले पिता को महराजगंज रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया तो सच्चाई सामने आ गई। बालक के सौतेले पिता ने बताया कि बालक का उसने ही अपहरण किया और उसे नौवादपुर थाना सट्टी कानपुर देहात की निवासी शशिबाला को 65 हजार रुपये में बेच दिया था।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने अपने दिव्यांग माता-पिता की देखभाल के लिए बच्चे को खरीदा है। एसपी ने बताया कि कानपुर देहात से बीते 30 सितंबर को दोनों गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके कब्जे से अपहृत बालक और 65 हजार रुपये बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया।
कहीं बच्चा चोरी करने के लिए ही तो नहीं की थी शादी
सौतेले पिता ने पैसे के लालच में अपने तीन वर्ष के बेटे को बेच दिया। एसपी के मुताबिक अपह्त बालक सहमा हुआ था। जबकि उसकी मां रो-रोकर बेहाल थी। पुलिस अभी इस मामले की और गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। शक जाहिर किया जा रहा है कि कहीं आरोपी सौतेला पिता ने बालक के अपहरण लिए ही तो शादी नहीं की थी। एसपी का कहना है कि इससे इन्कार भी नहीं किया जा सकता। फिलहाल जांच की जा रही है।