फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Statistics or action: Wherever campaigns are being run, illegal hoardings are hanging there

आंकड़े बाजी या कार्रवाई: जहां चलाए अभियान, वहीं टंगी है अवैध होर्डिंग

Mon, 21 Apr 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Statistics or action: Wherever campaigns are being run, illegal hoardings are hanging there
गाजीपुर। शासन के आदेश पर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिग व पोस्टर को हटाए गए। दावा किया जा रहा है पहले दिन कुल 40 होर्डिंग्स हटाए गए। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन ने जहां अभियान चलाया वहीं अवैध होर्डिंग टंगी पड़ी हैं। हालांकि इस समय नगर के विभिन्न स्थानों पर करीब 200 अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार नगर में वैध होर्डिंग ही लगाए जा सकते हैं। नगर पालिका की ओर से इसका बकायदे टेंडर कराया जाता है। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण समय-समय पर शहर के अंदर अवैध होर्डिंग की भरमार हो जाती है। जब शासन स्तर पर निर्देश मिलता है, तो नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो जाता है। इसके तहत अवैध होर्डिंग को जब्त करने की कार्रवाई की जाती है। पिछले वर्ष चलाए गए अभियान में कुल 75 होर्डिंग हटाए गए थे। वहीं नगर पालिका प्रशासन की ओर से पहले दिन नगर के प्रमुख स्थानों महुआबाग, मिश्रबाजार आदि स्थानों पर अभियान चला। जेसीबी मशीन के जरिए अवैध होर्डिंग को उतारकर जब्त किया गया। अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलेगा। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। कुल 100 अवैध होर्डिंग को चिन्हित किया गया है। नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि पहले दिन कुल 40 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed