फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   State Minister Vijay Laxmi Gautam will come today

Ghazipur News: आज आएंगी राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
State Minister Vijay Laxmi Gautam will come today
गाजीपुर। ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह जमानियां क्षेत्र में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी, निरीक्षण करेंगी और विभिन्न गांवों में जनचौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। मंत्री के निजी सचिव एलएल गौतम द्वारा प्रोटोकाल अधिकारी को छह मार्च को भेजे गए पत्र के अनुसार राज्य मंत्री सुबह 11 बजे देवरिया स्थित आवास से प्रस्थान कर वाराणसी, सैदपुर और नरौरा मार्ग से होते हुए दोपहर 12:40 बजे ग्राम देवरिया, विकास खंड जमानियां पहुंचेंगी। यहां वह निजी आवास पर कुछ समय रुकने के बाद 1:20 बजे सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन, जमानियां पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण एवं ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और मौके पर निरीक्षण भी करेंगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मंत्री दिन में 2:40 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, ग्राम बरुईन में आयोजित जनचौपाल में भाग लेंगी। रात्रि 9:30 बजे राज्य मंत्री देवरिया लौटकर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगी। पत्र जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed