फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stamp vendors will go on strike on August 25 for their demands

Ghazipur News: मांगों को लेकर स्टांप वेंडर्स 25 अगस्त को करेंगे हड़ताल

Sun, 20 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendors will go on strike on August 25 for their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमानिया। ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन के आह्वान पर स्थानीय तहसील के स्टांप वेंडर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित पत्रक शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंपा। इसमें अवगत कराया गया कि 25 अगस्त को ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन की अपील पर स्टांप बिक्री बंद रहेगी, जिससे उस दिन रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित रहेगा।
तहसील अध्यक्ष उमाशंकर राम के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह को पत्रक सौंपने के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-स्टांप पेपर की फोटो काॅपी‚ स्कैनिंग करते हुए राजस्व चोरी की जा रही है। चोरी को रोकने के लिए सुरक्षा फीचर्स लगाए जाने‚ वेंडर्स को आईडी कार्ड जारी करने‚ एक लाख के सापेक्ष 250 रुपया कमीशन स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन से दिलाए जाने‚ फिजिकल स्टांप पेपर‚ ई-स्टांप समानांतर निरंतर रखे जाने‚ कोषागार के माध्यम से सॉफ्टवेयर उपलब्ध करते हुए ई-स्टांप बिक्री कराए जाने को लेकर पत्रक सौंपा गया है।
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांग को लेकर 25 अगस्त को स्टांप की बिक्री नहीं की जाएगी। उन्होंने हड़ताल में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद सब रजिस्ट्रार रमाशंकर सिंह को भी स्टांप एवं निबंधन मंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया। इस अवसर पर कालेंद्र, अनिल वर्मा, सिंहासन सिंह, छांगुर, शिवकुमार, शशिकांत तिवारी, राजेंद्र राम, रमाकांत श्रीवास्तव, जयप्रकाश प्रजापति, मोती राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed