{"_id":"6aa30ab66fe314a43e0344fd","slug":"staff-found-absent-and-expired-medicines-discovered-during-inspection-of-health-centers-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-159925-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मी, एक्सपायर्ड मिलीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मी, एक्सपायर्ड मिलीं दवाएं
विज्ञापन
जमानिया के सीएचसी का निरीक्षण करते प्रभारी सीएमओ डॉ राम कुमार। संवाद
जमानिया। प्रभारी सीएमओ डॉ. रामकुमार ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएचसी बरूईन में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि स्वास्थ्य केंद्र और पैथोलॉजी लैब की जांच में पाई गई कमी पर प्रभारी सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि प्रभारी सीएमओ के निरीक्षण में दो लोग अनुपस्थित मिले, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में कुछ दवाएं एक्सपायर्ड डेट की मिली है। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएचसी बरूईन में स्टाफ नर्स अभिषेक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अभिषेक तिवारी अनुपस्थित मिले। प्रभारी सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की।
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. पूनम का दो दिन पूर्व ही स्थानांतरण हो चुका है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र एवं पैथोलॉजी लैब संबंधित कर्मचारियों को दवाओं के रखरखाव, छंटाई और वितरण में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा।
प्रभारी सीएमओ डॉ. रामकुमार ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, अनधिकृत गैरहाजिरी अथवा मरीजों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रूद्रकांत सिंह, एडीशनल सीएमओ डॉ. मनोज, डॉ. घनश्याम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।