{"_id":"69c6d09a7a562b1edd0c8e04","slug":"sports-coaches-were-to-be-hired-but-the-agencies-responsible-have-not-yet-been-finalized-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-149605-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खेल प्रशिक्षकों को रखना था, अब तक एजेंसियां ही तय नहीं हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खेल प्रशिक्षकों को रखना था, अब तक एजेंसियां ही तय नहीं हुईं
विज्ञापन
गाजीपुर। युवा कल्याण विभाग के ग्रामीण स्टेडियमों में आउट सोर्सिंग से खेल प्रशिक्षकों को रखा जाना है लेकिन इनकी तैनाती तो दूर अभी तक एजेंसी का भी चयन नहीं हो सका है। वजह खेल प्रशिक्षकों को उपलब्ध कराने के लिए 480 आउट सोर्सिंग एजेंसियों की तरफ से आवेदन किया गया है। ऐसे में इतनी अधिक संख्या में एजेंसियों के अभिलेखों की जांच कर उसका चयन करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा है।
जिले में युवा कल्याण विभाग की तरफ से अलग-अलग विकासखंडों में ग्रामीण स्टेडियम स्थित है, जो खेल प्रशिक्षकों के न होने के कारण ठीक से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए युवा कल्याण विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की तरफ से आउटसोर्सिंग के माध्यम से खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से खेल प्रशिक्षकों (कोच) की तैनाती की जाएगी जिससे ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर कोचिंग मिल सकेगी। खेल कोच होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखरेंगी। जिले के विभिन्न विकासखंडों में नौ स्टेडियम हैं इनमें बघांव, आतमपुर छपरा, बड़हरा, उतरौली, मिर्चा, रामपुर फुफुआंव, उसिया, गहमर और शेरपुर है।
एजेंसियों का चयन जेम पोर्टल से होगा
युवा कल्याण विभाग आउटसोर्सिंग के माध्यम से इन स्टेडियमों के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती कर रहा है। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेेत्रों में स्थित इन स्टेडियमों के लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों को तैनात करने के लिए जिला स्तर पर आउट सोर्सिंग एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया शुरू है। आउटसोर्सिंग एजेंसियों का चयन जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि अभी तक एजेंसी का चयन नहीं किया जा सका है। इतनी ज्यादा संख्या में आउट सोर्सिंग एजेंसियों की तरफ से आवेदन करने के कारण जिले में प्रशिक्षकों का चयन जल्द हो पाना संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
चयनित प्रशिक्षकों को प्रति माह 25000 रुपये मानदेय मिलेगा। जेम पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए मानदेय खेल प्रशिक्षकों को रखने के लिए अर्हताएं निर्धारित की गई हैं। अप्रैल में एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। - दिलीप कुमार, जिला युग कल्याण अधिकारी