फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sport

आजमगढ़ ने खिताब अपने नाम किया

Mon, 08 Mar 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
sport
सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कालेज परिसर में स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय/भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल आजमगढ़ ने 2-1 से जीत लिया। उसने टाउन क्लब मुहम्मदाबाद को हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। मैन आफ द मैच मुहम्मदाबाद के अमित तथा मैन आफ द सिरीज आजमगढ़ के आफताब के नाम रही। मध्यांतर से पहले मैच के 36वें मिनट में टाउन क्लब मुहम्मदाबाद के सलीम ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद आजमगढ़ के आफताब ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के 71वें मिनट में आफताब ने एक बार फिर शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। मैच की समाप्ति पर आजमगढ़ ने खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रिद्धिनाथ पांडेय ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैच मुहम्मदाबाद के अमित तथा मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार आजमगढ़ के आफताब को मिला। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राय, उपेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रसाद सिंह, मोती यादव, प्रफुल्लचंद्र राय, आदित्य नारायण राय, शीबू राय, प्रिंस राय, राजू राय, मदन यादव आदि मौजूद थे। मुकाबले में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं उद्घोषक सुरेंद्रनाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed