फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Speeding truck hits auto, two injured

Ghazipur News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो घायल

Fri, 05 Apr 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits auto, two injured
बारा। गहमर कोतवाली के क्षेत्र में नेशनल हाईवे 124 सी पर बारा पीपा पुल मार्ग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दिया। ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। बुधवार की देर शाम एक ऑटो गहमर से सवारियों को लेकर बिहार के यादव मोड़ जा रही थी। ऑटो बारा पीपा पुल मार्ग के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। ऑटो में सवार गहमर निवासी धर्मवती देवी और बिहार के इटाढ़ी अलगू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दिया। ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed