फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special JE vaccination campaign will start from 1st March

जिले में पहली मार्च से शुरू होगा विशेष जेई टीकाकरण अभियान

Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Special JE vaccination campaign will start from 1st March
ग़ाजीपुर। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए पहलीमार्च से विशेष जेई टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश ने गाजीपुर सहित 39 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र के माध्यम से अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद, सैदपुर, गोड़उर को छोड़कर अन्य 13 ब्लॉकों में यह अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि गाजीपुर के तीन ब्लॉक मुहम्मदाबाद, गोड़उर और सैदपुर में सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत यहां के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। ऐसे में इन ब्लॉकों को छोड़कर जिले के शेष 13 ब्लाकों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में एक से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जिन्हें पिछले तीन वर्ष में जेई का कोई टीका न लगा हो। ऐसे बच्चों को मुख्य रूप से चिन्हित कर टीकाकरण किया जाएगा। जापानी बुखार के लक्षणों एवं बचाव के बारे में डॉ. कुमार ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस संक्रामक विषाणुओं द्वारा फैलता है। संक्रमण के बाद बीमारी का कोई विशेष इलाज नहीं है लेकिन बीमारी का शुरू में ही पता चल जाने से उपचार जल्द किया जाए तो ऐसी स्थिति में पीड़ित बच्चे या व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामलों में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। यह लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के पांच से 15 दिन के भीतर दिखते हैं। बुखार, भयानक सिरदर्द, उल्टी, दस्त एवं कमजोरी इसके लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय से टीकाकरण, साफ-सफाई से रहना, गंदे पानी के संपर्क में आने से बचना ही इस बीमारी के महत्वपूर्ण बचाव हैं। मच्छरों से बचाव, घरों के आसपास पानी न जमा होने देना। बच्चों को ताजा, बेहतर एवं संतुलित खान-पान देना। यह रोग ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलता है, ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को पूरे कपड़े ही पहनाएं ताकि उनका शरीर ढका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed