फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special camps will be organized to modify farmers' data

किसानों का डाटा संशोधित करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized to modify farmers' data
गाजीपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों के डाटा संशोधन को लेकर कृषि विभाग ने ताकत झोंक दी है। करीब 40 हजार पात्रों का डाटा संशोधित कर शासन के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए जिले के 16 राजकीय बीज गोदामों पर कंप्यूटर आपरेटर से लेकर ब्लाक कर्मचारियों की तैनाती की सूची भेज दी गई है। एक फरवरी से तीन फरवरी तक चलने वाले विशेष अभियान को पीएम किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान कैंप लगाकर डाटा संशोधन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से जिले के छह लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चयनित किया था। इसमें चार लाख किसानों के खाते में जहां तीन किस्त के रूप में छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। वहीं शेष दो लाख में एक लाख 60 हजार किसान अपात्र पाए गए थे। जबकि 40 हजार किसानों के खाते में योजना की एक भी किस्त नहीं पहुंची। ऐसे में शासन की ओर से सूची मिलने के बाद विभाग की ओर से ब्लाकवार संशोधन का कार्य शुरू हो गया। साथ ही शासन के निर्देश पर तीन दिन का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जहां पात्र किसानों का डाटा देखने के साथ कागजातों को पोर्टल पर अपलोड करने करने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों के कागजात में हुई त्रृटि को सुधारने एवं संशोधन के लिए कृषि विभाग की ओर से जिले के 16 राजकीय बीज गोदामों पर विशेष कैंप लगेंगे। इसमें पात्र किसान आधार एवं नाम त्रुटि को आनलाइन सुधरवा सकते हैं।
विज्ञापन

0
आधार और नाम त्रुटि से आ रही दिक्कत
गाजीपुर। जिन किसानों के खाते में अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची है, उनके आधार और नाम में त्रुटि सबसे बड़ी अड़चन है। ऐसे में कैंप के माध्यम से किसान राजकीय बीज गोदामों पर आधार एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति लेकर जरूर पहुंचें, जिससे कंप्यूटर आपरेटर नाम एवं नंबर संशोधित करके योजना के पोर्टल पर अपलोड कर सकें। त्रृटि संशोधन के बाद ही योजना से किसान लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
एक फरवरी से तीन फरवरी तक जनपद के राजकीय बीज गोदामों पर विशेष कैंप का आयोजित किए जाएंगे। जहां पात्र किसान पहुंचकर आधार एवं नाम त्रृटि में संशोधन करा सकते हैं।- मृत्युंजय सिंह, उपनिदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed