फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP taught the model code of conduct

एसपी ने आदर्श आचार संहिता का पढ़ाया पाठ

Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
SP taught the model code of conduct
उसिया गांव में भावी उम्मीदवारों संग बैठक करते पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव के गर्ल्स हाईस्कूल परिसर में आमजन एवं प्रत्याशियों के साथ एसपी डा. ओपी सिंह ने बैठक की। इसमें कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ-साथ उन्हें आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

एसपी ने राज्य सूचना आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करने एवं कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रत्याशी/व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता हैं तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी प्रकार के प्रलोभन देने एवं दावत का आयोजन, शराब, कपड़ा तथा रुपये बांटते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चुनाव में किसी प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों को डराने-धमकाने या किसी प्रकार का प्रलोभन देने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके अतिरिक्त गोड़सरा, भदौरा और रकसहां आदि गांवों में भी भावी उम्मीदवारों और प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed