फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP's hunk: unemployment and corruption in the state, now the fight will be cross

सपा की हुंकार: प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, अब लड़ाई होगी आर-पार

Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP's hunk: unemployment and corruption in the state, now the fight will be cross
सैदपुर तहसील मुख्यालय जाते समय सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोरोना संकट के दौरान उपकरणों की खरीद-बिक्री में व्यापक अनियमितता, बढ़ती बेरोजगारी, चौपट कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि सहित 22 मुद्दों को लेकर सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओें को पुलिस ने लोहिया भवन पार्टी कार्यालय के बाहर रोक दिया। इसे लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हुई और कार्यकर्ता बैरकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने लगे। कुछ दूरी पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घेेराबंदी कर रोक लिया। इस पर पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और मौके पर डीएम को बुलाने की जिद्द करने लगे। कड़ी मशक्कत और काफी मान-मनौव्वल के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सदर एसडीएम को पत्रक सौंपा। साथ ही राज्यपाल से ज्ञापन के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस बीच जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसी को निवाले देने के बजाए उनके मुंह की भी रोटी छीनने का काम कर रही है और बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए सरकारी उपक्रमों का निजीकरण और कर्मचारियों की छंटनी कर लोगों को बेरोजगार बनाने का काम कर रही है। बेरोजगारी से तंग नौजवानों को रोजगार मांगने पर वर्तमान सरकार लाठियां बरसा रही है। जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। किसानों को बर्बाद करने पर तुली है,यह सरकार खेती को अमीरों के हाथ गिरवी रखने के लिए शोषणकारी विधेयक लाई है। सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कोरोना से लड़ने के लिए आवंटित धन में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है।युवा नेता अभिनव सिंह ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सुधीर यादव बब्बू, सदानंद यादव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला महासचिव अशोक बिंद, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, आमिर अली, अतीक अहमद राईनी, सत्येंद्र यादव सत्या, शम्मी सिंह, अभिषेक यादव, रामवचन यादव प्रधान, यूवजन सभा के जिलाध्यक्ष सदानंद कनौजिया, चौथी यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed