फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP made inroads into the public development

विकास कार्यों से जनता में सपा ने बनाई पैठ

Thu, 12 Feb 2015 11:08 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
SP made inroads into the public development

धमार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि  झूठा सब्जबाग दिखाने वाली मोदी सरकार को दिल्ली की जनता नकार चुकी है। बसपा और कांग्रेस का तो वजूद ही खत्म हो चुका है। प्रदेश में जिस गति से विकास के कार्य हो रहे हैं, उससे जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। इन कार्यों के चलते ही सपा ने जनता के बीच में अपनी मजबूत पैठ बना ली है। आगामी विस चुनाव में प्रदेश की बागडोर एक बार फिर सपा के हाथ में होगी।

विज्ञापन



वह गुरुवार को सदर विधान सभा की ओर से भुतहियाटांड में आयोजित सपा की जनसंपर्क सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सपा ही एक ऐसी पर्टी है, जो चुनावी वादों को पूरा करना अपना धर्म और कर्तव्य मानती है। सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रदेश के नौजवानों को भर्तियों के माध्यम से सरकार रोजगार दे रही है।
विज्ञापन


इसलिए जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराना तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य अनुसूचित जाति-जनजति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से उसे गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू सिंह यादव, डा. अरविंद सिंह यादव, प्रिंस अग्रवाल,  आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष राजेंद्र यादव और संचालन दिनेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सादात संवाददाता के अनुसार अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने प्रदेश सरकार की उपल्बिधयों का बखान किया। इस मौके पर नन्हकू यादव, जखनिया के विधायक सुब्बा राम, रामाधार यादव, रमेश सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

सुहवल संवाददाता के अनुसार सपा कार्यालय पर मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सभा में अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए थे, सरकार उसे एक-एक कर पूरा कर रही है। तीन वर्ष के शासनकाल में अब तक सरकार ने कई उल्लेखनीय एवं कल्याणकारी कार्य कर आम जनता का दिल जीतने का काम किया है।


 समाजवादी पार्टी ही सच्चे मायने में सभी वर्गों की हितैषी है। अन्य दल तो जनता को बरगलाने का काम करते है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजेश राय, गौतम राय, अरविंद पांडेय, नन्हकू यादव, पंकज यादव, पारसनाथ पाठक, जयराम यादव, रामअवतार, उमाशंकर सिंह, शशिधर सिंह, प्रभुनारायण, विकास पांडेय, मल्लू राय, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव और संचालन चंद्रमोहन उपाध्याय ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed