फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP and BJP candidates filled the form in two sets, investigation today

सपा और भाजपा प्रत्याशी ने दो दो सेट में भरा पर्चा, जांच आज

Wed, 20 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP candidates filled the form in two sets, investigation today
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन निर्धारित था। इस चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की ओर से निर्वाचन अधिकारी के सामने नौ नामांकन पत्र दाखिल किया गया। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

विधायक अंकित भारती के इस्तीफे से रिक्त हुई करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार अरुण कुमार ने दो सेट में अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एके सिंह के सामने दाखिल किया। भाजपा के घोषित प्रत्याशी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार राम ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा ममता देवी, अनुज कुमार भारती, रवि, संतोष एवं अजीत ने नामांकन किया। सपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक जैकिशन साहू, राजेश कुशवाहा, रामवचन यादव, अमरनाथ यादव, रामयश यादव, राधेश्याम यादव, निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, हरवंश यादव, दिनेश यादव, आत्मा यादव, विभा पाल, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, रीता विश्वकर्मा, बलिराम यादव, कमलेश यादव, नन्हे, राधेश्याम यादव, संतोष यादव, चंद्रिका यादव, रामाशीष यादव, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिला में प्रस्तावक योगेंद्र और विद्याशंकर थे। इससे पहले पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, शशिपाल सिंह, विनोद अग्रवाल, पंकज सिंह चंचल, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, साधना राय, विनोद खरवार, मनोज सिंह, पवनजय पांडेय, गोपाल राय, मनोज बिंद, अखिलेश राय, श्यामबली मद्धेशिया, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे। नामांकन के दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed