फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   South African player Lyon's goal in Muhammadpur semi-finals

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लियोन के गोल से मुहम्मदपुर सेमीफाइनल में

Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
South African player Lyon's goal in Muhammadpur semi-finals
स्थानीय गांव के इंटर कालेज के परिसर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 49वीं अंतर्राज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुहम्मदपुर (गाजीपुर) ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लियोन के गोल की बदौलत जबुरना को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर की टीम ने शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 34वें मिनट में मुहम्मदपुर के राफेल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक मुहम्मदपुर ने बढ़त कायम रखी। इसके बाद दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लियोन ने मुहम्मदपुर की तरफ से 75वें मिनट में गोलकर टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने पर मुहम्मदपुर ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीसीएस अधिकारी रहे भाजपा नेता मनोज, दीनबंधु राय, जब्बार खां, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, हरिपाल राय, प्रफुल्लचंद्र राय, मदन यादव आदि मौजूद थे। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा तथा उद्घोषक सुरेंद्रनाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed