फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soon will address problems Sinchaikarmion

जल्द दूर होंगी सिंचाईकर्मियों की समस्याएं

Sun, 15 Feb 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Soon will address problems Sinchaikarmion

गाजीपुर। सिंचाई संघ की ओर से रविवार को नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर प्रदेश के पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पंचायती राजमंत्री ने सिंचाई संघ के मांगपत्र पर अविलंब प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन



उन्हाेंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सिंचाई कर्मियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


 इस दौरान 20 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के साथ ही पहले की तरह नलकूप चालक संवर्ग को ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की भी मांग की गई। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर कैबिनेट मंत्री का सम्मान किया। कार्यक्रम के संयोजक डीएन सिंह ने अभिनंदन पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पंचायती राजमंत्री के प्रतिनिधि सदर के पूर्व प्रमुख वीरेन्द्र यादव को भी स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कृष्ण कुमार मिश्र ने स्वागत गीत तथा जौनपुर के मंत्री कल्पदेव यादव ने गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दूबे ने दिया। समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय यादव, राकेश सिंह, अशोक सिंह, गुप्तेश्वर तिवारी, सुभाष सिंह, प्रकाशचन्द्र राय, जयप्रकाश यादव, जमुना सिंह यादव, श्रीकांत राय, कृष्णदेव सिंह, दिनेशचन्द्र राय, शिवबदन राय, अशोक उपाध्याय, सीताराम यादव, अरविन्द नाथ राय, सौरभ पाण्डेय, दानिश अहमद, रामअवध यादव, श्रीकृष्ण सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश सिंह तथा आभार संयोजक डीएन सिंह ने व्यक्त किया। समारोह के अंत में मानस पाठ के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed