{"_id":"69c6d47325f86fa87909f1a9","slug":"son-in-law-murders-cousin-father-in-law-after-being-refused-permission-to-take-son-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-149611-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बेटे को ले जाने से मना करने पर दामाद ने चचेरे ससुर की हत्या की, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बेटे को ले जाने से मना करने पर दामाद ने चचेरे ससुर की हत्या की, गिरफ्तार
विज्ञापन
इसनपुर भीतरी गांव में मुमताज अंसारी की हत्या के बाद घटना स्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
सैदपुर/औड़िहार। एक साल के बेटे सहजाद को घर ले जाने से बारबार मना करने से नाराज दामाद ने इसनपुर भीतरी निवासी चचेरे ससुर मुमताज अंसारी (62) के सिर पर शुक्रवार को सिल- बट्टे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को वारदात के कुछ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि इसनपुर भितरी निवासी इम्तियाज अंसारी ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व पुत्री जैनफ की शादी वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी निजामुद्दीन से हुई थी।
निजामुद्दीन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शराब पीने के कारण निजामुद्दीन की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी।
जैनफ को दो पुत्री और एक पुत्र हुआ। करीब तीन माह पहले बीमारी के चलते जैनफ की मौत हो गई। शराब पीने के आदि हो चुके निजामुद्दीन की स्थिति ठीक न होने से सात वर्षीय नातिन रिजवाना, पांच वर्षीय नजराना और एक साल के नाती सहजाद को अपने साथ इसनपुर भीतरी लेकर आए। जहां उनका पालन पोषण कर रहे थे।
इस दौरान निजामुद्दीन आए दिन शराब पीकर ससुराल इसनपुर भीतरी आता था और अपने एक वर्ष के बच्चे सहजाद को अपने साथ ले जाने की जिद्द करता था। इधर, चचेरे ससुर मुमताज अंसारी पंचायत करा उसको सहजाद को ले जाने से मना कर देते थे। 26 मार्च की शाम निजामुद्दीन अपने ससुराल आया और अपने एक माह के बच्चे को ले जाने की जिद्द करने लगा। रात को अपने चचेरे ससुर मुमताज के घर रुक गया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुबह शराब पीकर आया आरोपी निजामुद्दीन चचेरे ससुर मुमताज से बच्चे को ले जाने को लेकर उलझ गया। इसके बाद उसने पास पड़े सील- बट्टे से चचेरे ससुर मुमताज के सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख- पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मुमताज को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टारों ने मृत घोषित कर दिया। सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी मेमुनिशा की तहरीर पर आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी भाग गया था जिसे कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया।