फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son gets angry when mother beats him for studying and leaves home

Ghazipur News: मां ने पढ़ने के लिए पीटा तो बेटा नाराज होकर घर से चला गया

Fri, 12 Jul 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Son gets angry when mother beats him for studying and leaves home
गाजीपुर। मां ने पढ़ने के लिए पिटाई कर दी तो नाराज बेटा घर छोड़कर चल दिया। इधर, परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे। हालांकि 45 किमी दूर गाजीपुर रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर लिया गया। बच्चा यहां तक कैसे पहुंचा, इस बारे में आरपीएफ स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन

मरदह क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालक को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरपीएफ ने देखा। आरपीएफ प्रभारी अमित राय के मुताबिक बालक रो रहा था। गश्त पर निकले उप निरीक्षक कमलेश सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शुक्ला, कांस्टेबल वासुदेव सिंह उसे चेक पोस्ट पर लेकर आएं। पूछताछ में उसने अपना नाम बताया। साथ ही 45 किमी दूर अपने गांव और माता-पिता का भी नाम बताया। आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक बच्चे से जब प्रेम पूर्वक पूछा गया तो उसने बताया कि सुबह मेरी मम्मी पढ़ने जाने के लिए मार दी थी। इससे मैं घर से भाग कर यहां चला आया। वो कैसे यहां तक पहुंचा यह नहीं बता पाया। इसके बाद 1098 पर चाइल्ड लाइन को फोन कर सूचना दी गई। चाइल्ड लाइन गाजीपुर के गौरव कुमार वर्मा की अगुवाई में आई टीम बालक को अपने साथ ले गई और परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed