{"_id":"656a216efe4d04d8b5073cb8","slug":"so-11-municipal-bodies-in-jaunpur-kachgaon-is-not-known-ghazipur-news-c-193-1-jon1001-8966-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ...तो जौनपुर में 11 नगर निकाय, कचगांव का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ...तो जौनपुर में 11 नगर निकाय, कचगांव का पता नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन की तरफ से एनआईसी की साइट पर गलत सूचनाएं दी जा रही हैं। जिला प्रशासन की वास्तविक वेबसाइट पर लोगों को गड़बड़ जानकारी मिलने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसमें निकायों, कालेजों, गैर सरकारी संगठनों की जानकारी गलत अंकित की गई हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सुधार नहीं कर पा रहे हैं।
जिले में 12 नगर निकाय हैं, जबकि वेबसाइट पर 11 ही अंकित किया गया है। इसमें नगर पंचायत कचगांव का नाम पता व नंबर नहीं दिया गया है। जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की संख्या 12 दी गई हैं, जो गलत नहीं है। इसमें तीन बैंकों की गलत सूचना दी गई हैं जैसे देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में, कार्पोरेशन बैंक का यूबीआई में विलय हो गया हैं, फिर भी इसको दिखाया गया है। स्कूल की संख्या में शून्य लिखा है। गैर सरकारी संगठनों की बात की जाए तो आकांक्षा सेवा समिति के अलावा किसी का नाम नहीं दर्ज है। विश्वविद्यालय व कालेजों की संख्या तीन दिखाई गई है। इसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नाम है जो ठीक है। वहीं सिर्फ दो कालेज दिखाए गए हैं इसमें टीडी इंटर कालेज व टीडी पीजी कालेज। अब सवाल कि क्या इसके अतिरिक्त कोई कालेज जिले में नहीं हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जौनपुर व गाजीपुर से कुल संबद्ध कालेजों की संख्या 575 हैं तो जौनपुर में 211 व गाजीपुर में 364 है।
एनआईसी का काम केवल सूचनाओं को वेबसाइट पर अपलोड करके टेक्निकल हैंडल करने का है। आंकड़ों के लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार है। जानकारी को अपडेट कराएंगे तो उसको सही करा दिया जाएगा। -रजनीश श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी।