फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smuggler arrested with 1.2 kg ganja

Ghazipur News: 1.2 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 1.2 kg ganja
रेवतीपुर थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान उत्तरौली नहर के पास से एक तस्कर को 1.2 किलो गांजे के साथ दबोच लिया। थाने में लाकर उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ उत्तरौली नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि एक तस्कर भदौरा के तरफ से गांजा लेकर रेवतीपुर की ओर जा रहा है। नहर पुलिया पर एक व्यक्ति आता दिखा। शक होने पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह खेत की ओर तेजी से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर थोड़ी दूर पर ही उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर झोले से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पता भोलानाथ राय निवासी रेवतीपुर पट्टी जयंती राय बताया। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर पर कोतवाली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed