फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Slogans raised against the new pension policy

Ghazipur News: नई पेंशन नीति के विरोध में की नारेबाजी

Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised against the new pension policy
रेवतीपुर बीआरसी पर नई शिक्षा निति के विरोध में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। रेवतीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को शिक्षकों ने सरकार की नई पेंशन नीति के विरोध एवं पुरानी पेंशन नीति को अविलंब लागू करने को लेकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ के प्रतिनिधि को सौंपा। चेताया कि शिक्षक हितों की अनदेखी हुई तो आंदोलन तय है। उत्तर प्रदेशीय जू.हा. (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के अध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने जबरदस्ती नई शिक्षा नीति लागू की है, वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुरानी पेंशन नीति लागू होने तक संघर्ष चलेगा। वित्त नियंत्रक का आदेश तानाशाहीपूर्ण है। इस दौरान अरुण राय, जयशंकर राय, प्रफुल्ल, संजय, जयप्रकाश, संजय, विजय सिंह आदि मौजूद थे। औड़िहार : नई पेंशन योजना के तहत परिषदीय शिक्षकों के वेतन से कटौती किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को सैदपुर ब्लॉक इकाई के शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर धरना दिया। इस अवसर पर नई पेंशन योजना नीति पर शिक्षकों ने विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से सौंपा। पत्रक में कहा है कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा नई पेंशन योजना के लिए शिक्षकों के वेतन से जोर जबरदस्ती कटौती किया जाना न्याय संगत नहीं है। नई पेंशन योजना एक अप्रैल 2005 से स्वैच्छिक लागू किए जाने का प्राविधान बनाया गया है लेकिन 17 वर्ष बाद अब उत्तर प्रदेश के वित्त नियंत्रक इसे जोर जबरदस्ती लागू करा रहे हैं। इसका तात्कालिक प्रभाव से निरस्त किया जाना जरूरी है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोरों पर है जिसे लागू करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। धरना में राघवेंद्र मिश्र, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, अवधेश यादव, इंदुमती पाठक, ओमप्रकाश यादव, रमेश यादव, संजय यादव, अवनीश यादव, राजेश चौहान आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राधेश्याम सिंह यादव तथा संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed