{"_id":"571678234f1c1bbc498b49d2","slug":"slip-retired-soldier-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त सिपाही की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन मेन लाइन पर मंगलवार की भोर में ट्रेन से कटकर बहुअरा निवासी सेवानिवृत्त सिपाही बलिराम (80) की मौत हो गई। इस घटना के डेढ़ घंटे बाद सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
बहुअरा निवासी बलिराम (80) सोमवार को दवा लेने के लिए वाराणसी गए थे। मंगलवार की भोर में वह दवा लेकर दिलदारनगर लौटे थे। बताया जा रहा है कि भोर में साढ़े चार बजे वह रेलवे पटरी को पार कर रहे थे कि श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बलिराम का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया था। जीआरपी चौकी से महज 60 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना की जीआरपी को जानकारी तक नहीं हुई और डेढ़ घंटे तक शव पड़ा रहा। इसके चलते पीछे से आ रही ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।
स्टेशन अधीक्षक एके मिश्रा ने बताया कि डाउन मेन लाइन पर शव पड़े होने के कारण अन्य ट्रेने लूप लाइन से गुजारी गईं। जीआरपी चौकी इंचार्ज आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।