{"_id":"5eb81eba8ebc3e9090614d2e","slug":"sixty-thousand-rupee-thieft-ghazipur-news-vns524263334","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से उचक्के ने उड़ाया 68 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से उचक्के ने उड़ाया 68 हजार
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार में स्थित थोक गल्ला के दुकान के काउंटर से रविवार की सुबह किसी उचक्के ने 68700 रुपये उड़ा दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
मालूम हो कि विनोद गुप्ता की यूसुफपुर बाजार में थोक गल्ला की दुकान है। रविवार की सुबह से ही ग्राहकों के आने का क्रम शुरू हो गया था। व्यवसायी के पुत्र ने करीब दस बजे एक ग्राहक से प्राप्त 68700 रुपया गिनकर काउंटर के बगल में रख दिया। ग्राहकों को सामान देने में उसका पैसे से ध्यान हट गया। इसी बीच किसी उचक्के ने पैसा उड़ा दिया। जैसे ही व्यवसायी पुत्र की गायब रुपयों पर नजर पड़ी, वह शोर मचाते हुए संदेह के आधार पर इधर-उधर नजर दौड़ाने लगा। वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन उचक्के का कुछ पता नहीं चला।
जानकारी होते ही नपा चेयरमैन शमीम अहमद मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रोपराइटर विनोद गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के दौरान दुकान में आने वाले कुछ ग्राहकों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।