{"_id":"a5e7f89a29105f599483e6acb4ed5fdf","slug":"six-year-old-girl-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगसर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है।
पीड़ित के परिवारीजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार की देर शाम बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और बालिका को बिस्कुट खिलाने के बहाने उसे गांव के सीवान में ले गया।
विज्ञापन
इसके बाद बालिका से दरिंदगी की। बालिका की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी के साथ पीड़ित बालिका को ग्रामीण उसके घर लेकर पहुंचे।
परिवारीजन ग्रामीणों के साथ पीड़ित बालिका और आरोपी को लेकर नगसर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नगसर राम उजागिर ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।