{"_id":"6448213a34d2caf1d704e324","slug":"six-people-injured-in-container-pickup-collision-ghazipur-news-c-20-1-172292-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कंटेनर-पिकअप की टक्कर में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कंटेनर-पिकअप की टक्कर में छह लोग घायल
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गांव के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बेकाबू कंटेनर ने सामने से आ रही खाद्यान्न लदी पिकअप को टक्कर मार दिया। इसके बाद गुमटी, फिर विद्युत पोल, ऑटो और फिर एक निजी दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में फंस गई। हादसे में छह लोगों को चोटें आईं। यह संयोग रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-जमानिया मार्ग को जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद समाप्त करा दिया।
गाजीपुर की तरफ से आ रही एक बेकाबू कंटेनर हेतिमपुर के पास सामने से आ रही एक बस को रगड़ते हुए बड़ेसर गांव के पास सामने से आ रही खाद्यान्न लदी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे पिकअप सड़क पर पलट गया और उसमें लदा खाद्यान सड़क पर बिखर गया। रफ्तार तेज होने की वजह से कंटेनर काबू में नहीं आया और सड़क किनारे गुमटी को तोड़ता हुआ विद्युत पोल से टकरा गया। इस हादसे में प्रेमचंद (50) घायल हो गए। इसके बाद भी कंटेनर नहीं रुका और जमानिया स्टेशन से जमानिया कस्बा की ओर जा रही सवारी लदी टेंपो को धक्का मार दिया। इसमें आटो सवार सुनील यादव (32) निवासी नुवाव बिहार, कृष्णा शर्मा (18) निवासी बड़ेसर, शमशाद (38) निवासी दुरहिया समेत एक अज्ञात घायल हो गया। वहीं आटो क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कंटेनर जितेंद्र यादव की दीवार को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में जा फंसा। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायलों को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और जमानिया-गाजीपुर मार्ग को शाम तीन बजे जाम कर दिया। जाम और सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधे घंटे में जाम खत्म करवा दिया। घटना में कंटेनर चालक श्यामा यादव (28) को भी चोटें आई हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।