फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six criminals who had taken contract to kill Indore businessman arrested in encounter

Ghazipur News: इंदौर के व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six criminals who had taken contract to kill Indore businessman arrested in encounter
गाजीपुर। गहमर कोतवाली पुलिस ने मुठभे़ड़ में शेरपुर मोड़ से इंदौर के व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वे मुंबई में पांच करोड़ की डकैती की भी साजिश रचे थे। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भदौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तलाशी में दो तमंचे, खोखा, कारतूस, बाइक, मोबाइल व लेपटॉप बरामद हुआ है। बदमाशों के मोबाइल का काॅल डिटेल और चैटिंग खंगाली गई। जमानिया सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि गहमर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सूचना मिली कि शेरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ शातिर बदमाश एकत्र है, उनके पास असलहे भी हैं। इस पर सक्रिय हुई टीम जब शेरपुर मोड़ पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस से घिरा देख जान से मारने की नीयत से तमंचे से एक राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली करंडा थाना के बिश्रामपुर निवासी अमन कुमार राम के दाहिने पैर में लगी। टीम ने उसके अन्य पांच साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शादियाबाद थाना के सुजानीपुर निवासी विशाल कुमार, नगसर हाल्ट थाना के दशवंतपुर निवासी उज्ज्वल तिवारी, खुदरापथरा निवासी सुजीत यादव, नंदगंज थाना के बरहपुर निवासी गोली उर्फ गौरव और दिलदारनगर थाना के कंचनपुर फुल्ली निवासी टिंकू कुमार बताया। इधर पुलिस घायल बदमाश अमन कुमार राम को भदौरा सीएचसी में भर्ती कराई। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह इंदौर के सिमरौली थाने के एक व्यापारी की हत्या की सुपारी ली है। बदमाशों के पास मिले मोबाइल के कॉल डिटेल और चैटिंग से भी यह बात सामने आई है। चैटिंग से पता चला कि बदमाश मुंबई में 5 करोड़ की डकैती की भी साजिश रचे थे। बदमाशों के पास से दो तमंचे, एक खोखा, दाे कारतूस, दो बाइक, दो मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed