फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six children benefited in three months

Ghazipur News: तीन महीने में छह बच्चे लाभान्वित

Mon, 27 Oct 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six children benefited in three months
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) जन्मजात रोग से बच्चाें को नया जीवन दे रहा है। ऐसे में उनके परिवारों के लिए यह योजना उम्मीद की किरण बनी हुई है। जन्मजात हृदयरोग, क्लब फुट, क्लेफ्ट लिप, क्लेफ्ट पेलेट, काक्लियर इम्प्लांट जैसी गंभीर समस्याओं से उन्हें मुक्ति मिल रही है। तीन माह में छह बच्चे इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में आरबीएसके की टीम लगातार ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उपचार करा रही है। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम में ब्लाॅक स्तर पर गठित टीम बच्चों की स्क्रीनिंग, निदान और तृतीयक स्तर पर सर्जरी सुनिश्चित करती है। कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदयरोग, क्लब फुट, क्लेफ्ट लिप, क्लेफ्ट पेलेट, काक्लियर इम्प्लांट जैसी गंभीर समस्या की निशुल्क सर्जरी कराई जाती है। अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कभी भी उपचार में बाधा नहीं बनती है। ऐसे बच्चों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी सशक्त बनाती है। तय समय पर स्क्रीनिंग और उपचार से बच्चे न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं, बल्कि उनका परिवार भी आर्थिक बोझ से मुक्त होता है। एनएचएम के डीपीएम प्रभुनाथ ने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित एक वर्षीय मीनल फातिमा का निशुल्क सर्जरी कराया गया। इस कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष के आयुवर्ग के विभिन्न जन्मजात दोषों, गंभीर बीमारियों और विकास संबंधित परेशानियों से मुक्त करने के लिए संचालित किया जाता है। प्रभुनाथ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधऊ में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आराध्या चौधरी में क्लब फुट की समस्या पाई गई। आरबीएसके टीम ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार हुआ। बच्ची अब स्वस्थ हो गई है और भविष्य में सामान्य जीवन जी सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed