गाजीपुर। अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर के सरजू पांडे पार्क में शुक्रवार को राजभर समाज के लोगों ने धरना दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र को नायब तहसीलदार बिरनो पंकज उपाध्याय को सौंपा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्नीलाल राजभर ने बताया कि, राजभर समाज के साथ ही करीब प्रदेश की करीब 17 जातियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति काफी दयनीय है। सर्वांगीण विकास के लिए इन समाजों को अनुसूचित जाति/जनजाति की श्रेणी में शामिल कराए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। पर, इसको लेकर अभी तक शासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिले में राजभर समाज के लोगों को मिलने वाला जाति प्रमाण भी जारी नहीं किया जा रहा है, जबकि पास के ही जिले वाराणसी में यह आसानी से हो जा रहा है। इससे इस समाज के खास तौर पर युवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। इस मौके पर बुझारत राजभर, अमरजीत राजभर, बृजराज राजभर, गुलाबचंद राजभर, विजय राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद