फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sit-in protest by CPI(ML) and Inquilabi Naujawan Sabha

Ghazipur News: भाकपा-माले और इंकलाबी नौजवान सभा का धरना

Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest by CPI(ML) and Inquilabi Naujawan Sabha
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षाओं में घोटाले के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में शहर के सरजू पांडेय पार्क में बृहस्पतिवार को भाकपा-माले और इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा-माले के जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि, पेपर लीक के द्वारा परीक्षा तंत्र में जारी घोटाले के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन चल रहा है। बीते सात दिनों से प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, जेएनयू छात्रसंघ की संयुक्त सचिव दानिश अली, आइसा यूपी के अध्यक्ष मनीष कुमार सहित छह लोग अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। दिन पर दिन उनकी सेहत बिगड़ने के बाद भी देश की मौजूदा सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। शिक्षा व्यवस्था को खराब करने और पेपर लीक की जिम्मेदार लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर रामबिलास वनवासी, प्रवीण कुमार, योगेंद्र प्रताप भारती, राजेश वनवासी और मंजू गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed