फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Silence in the village even on the third day of ruckus and stone pelting

Ghazipur News: बवाल और पत्थरबाजी के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा

Tue, 04 Apr 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Silence in the village even on the third day of ruckus and stone pelting
दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा दुर्गविजय राय गांव में हुए बवाल और पत्थरबाजी के तीसरे दिन सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। अभी भी कई घरों में ताला बंद है। बुजुर्ग और बच्चे दिखाई पड़ रहे हैं, जबकि युवा अभी भी फरार चल रहे हैं। इधर, रविवार को पुलिस ने संभावित जगहों पर दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों की टीम गांव में भ्रमण करती रही। वहीं सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने गांव में भ्रमण कर बुजुर्ग महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, मदन यादव सहित सपा के नेताओं ने गांव में भ्रमण किया। साथ ही बुजुर्ग महिलाओं से मिलकर उनसे बातचीत की। कई महिलाओं ने पुलिस की बर्बरता की कहानी भी बताई। गांव भ्रमण के बाद जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि घटना की घोर निंदा करता हूं, लेकिन जिस हिसाब से पुलिस की बर्बरता महिलाओं, लड़कियों और युवाओं पर हो रही है। कहीं ना कहीं दिल को झकझोर कर रख दे रहा है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिलकर मांग की जाएगी, जो दोषी हो, उनपर कार्रवाई करें। मालूम हो कि गांव में बीते एक अप्रैल को विधवा सुषमा विश्वकर्मा दो पुत्रों के साथ ससुराल नेवाद दुर्गविजय राय पहुंची थी। आरोप था कि ससुराल के लोगों ने सुषमा विश्वकर्मा को मारपीटकर घायल कर दिया था। इधर पुलिस जब मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए लेकर जा रही थी, तभी अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी, जिससे सिपाही अवधेश और सिपाही शामवंत यादव और सुषमा घायल हो गई थी। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस कर्मी तैनात हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन

000000
डीएम और एसपी ने सुनी समस्या
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सिहानी गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से शांति, सौहार्द और भाईचारा के साथ रहने की अपील की। असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed