फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Signature campaign for stoppage of express train at Nandganj station

नंदगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को चला हस्ताक्षर अभियान

Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign for stoppage of express train at Nandganj station
वाराणसी- गाजीपुर बलिया रेलखंड पर स्थित नंदगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए बृहस्पतिवार को स्टेशन चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया गया। इस हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को भारत सरकार के रेलमंत्री सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों को प्रेषित करते हुए नंदगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। कोरोना काल के बाद एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नंदगंज स्टेशन पर नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र की जनता 20 किमी दूर जाकर सिटी स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नगरवासी और ग्रामवासियों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रेलमंत्री सहित रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है। अभियान में अमन जायसवाल, रवि मद्धेशिया, रोशन सोनकर, सुशील जायसवाल, राजन जायसवाल, विनोद मनीष, किशन, मंखचू जायसवाल सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed