फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Signal barricading will be done a day before Chhath

छठ के एक दिन पहले लगेगा सांकेतिक बैरिकेडिंग

Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Signal barricading will be done a day before Chhath
लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई है। छठ घाटों पर जाने के लिए रास्ता बनाने के साथ साफ-सफाई और पूजा के लिए वेेदी बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए शहर में नगर पालिका, गांवों में ग्राम प्रधान, नगरों में नगर पंचायत और गांव के लोग भी काम में जुटे हैं। रविवार और सोमवार को पहला और दूसरा अर्घ्य होने से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न घाटों पर नगर पालिका की टीम की ओर से सीढ़ियों पर से सिल्ट की सफाई, बैरिकेडिंग, घांस काटने, आवागमन के लिए पुलिया निर्माण सहित अन्य कार्यों को किया जा रहा है। शहर के 34 छठ घाटों पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु जुटते हैं। शहर में गंगा का प्रवाह क्षेत्र भी 13 किलोमीटर का है। शहर सहित आस-पास के हजारों परिवार विभिन्न घाटों पर छठ करने के लिए उमड़ते है। इसको देखते हुए नपा प्रशासन अपने कर्मचारियों को लगाकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर गंगा के जलस्तर में लगातार घटाव होने से घाटों की व्यवस्था को लेकर चुनौती पैदा हो रही है। क्योंकि गंगा अपने सामान्य जलस्तर 59.90 मीटर के आस-पास करीब 58.200 मीटर के स्तर हैं। वह लगातार घाटों से पीछे हट रही है। ऐसी स्थिति में पानी के अंदर सांकेतिक बैरिकेडिंग लगाने का काम अभी नहीं हो पा रहा है। छठ के एक दिन पूर्व 29 अक्तूबर को ही पानी के भीतर सांकेतिक बैरिकेडिंग का काम पूरा किया जाएगा। नपा ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि दीपावली के पहले से शहर में तैयारियों के मद्देनजर साफ-सफाई और व्यवस्था बनाने का काम किया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर नपा की टीम विभिन्न घाटों पर व्यवस्था बनाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख घाटों पर 15 चेंजिंग रूम बनाया जा रहा
नपा की ओर से प्रमुख घाटों पर नियंत्रण कक्ष, घोषणा कक्ष और चेंजिंग रूम की व्यवस्था के साथ लाइट की व्यवस्था करता है। इस बार प्रमुख घाटों पर कुल 15 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। साथ ही 55 छोटी-बड़ी नाव भी घाटों पर लगाए गये हैं। जिसका उपयोग लोगों को मदद पहुंचाने के साथ सुरक्षा इंतजाम में किया जा सके।
छठ घाटों पर तैनात होंगे छह व्यवस्था प्रभारी
शहर के कुल 34 छठ घाटों पर नपा की ओर से कुल छह व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किए गये हैं। साथ ही हरेक व्यवस्था में दो-दो कर्मचारियों को लगाया गया है।
घाटों के रास्ते पर होगी पुलिस की तैनाती
शहर के कलेक्टर घाट, पोस्ता घाट, गोला घाट, स्टीमर घाट, ददरी घाट, कोयला घाट समेत अन्य घाटों पर जाने के लिए जगह-जगह रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग आदि किया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न हो इसके मद्देजनर पुलिस बल की तैनाती होगी। जो वाहनों और लोगों के आवागमन को नियंत्रित करेंगे।
एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण
कासिमाबाद। तहसील क्षेत्र में छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। घाटों की साफ-सफाई को लेकर बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम कासिमाबाद बीर बहादुर यादव बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में एसडीएम ने ग्राम प्रधानों एवं छठ पूजा कमेटी के साथ क्षेत्रीय लेखपालों को घाट की सफाई कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने छठ पूजा पर्व के मद्देनजर बरेसर, जहूराबाद, अलावापुर, खानपुर में तालाबों एवं पोखरों पर बनाई जा रही छठ पूजा के लिए स्थान की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने का निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया।

इस संबंध में एसडीएम बीर बहादुर यादव ने बताया कि प्रशासन छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अलर्ट है। सभी घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई कराने के साथ ही सुरक्षा घेरा बनाए जाने का निर्देश दे दिया गया है। सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही राजस्व कर्मी भी मौजूद रहेंगे। जो भी पूजा के दौरान अभद्रता या वांछनीय हरकत करते पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed