फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sidhagarghat Trimuhani road blocked for four hours

Ghazipur News: सड़क के लिए सिधागरघाट त्रिमुहानी चार घंटे तक किया जाम

Fri, 20 Sep 2024 04:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Sidhagarghat Trimuhani road blocked for four hours
कासिमाबाद/ सिधागरघाट। सिधागरघाट-सलामतपुर मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं बृहस्पतिवार को सिधागरघाट त्रिमुहानी पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क मरम्मत की मांग कर रहे थे। चार घंटे तक चल चले जाम को नायब तहसीलदार कासिमाबाद अनुराग यादव ने आश्वासन देने के बाद समाप्त कराया। जाम से रसड़ा-कासिमाबाद के साथ सलामतपुर-मऊ को जाने वाली छोटी बड़ी सभी गाड़ियां खड़ी रहीं। जिससे लोगों के आवागमन में काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल है। आए दिन दुर्घटना हो रही है। इसके साथ बीमार मरीजों को समय से अस्पताल ले जाने में असुविधा हो रही है। बार-बार अधिकारियों को पत्रक देने के साथ मिलकर अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं। इस जाम को दो बजे पहुंचे नायब तहसीलदार कासिमाबाद अनुराग यादव ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ दो-तीन दिन के अंदर तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी के साथ वार्ता होगी और कोई संतोष जनक हल निकलेगा। उसके बाद उनके आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर धीरेंद्र गौतम, राजेश बागी, प्रेमचंद गौतम, अश्वनी, श्री राम, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक घंटे में तय करते हैं नौ किमी
जिले के उत्तरी छोर पर स्थित सिधागघाट-सलामतपुर मार्ग प्रमुख मार्गों में से एक है। इस मार्ग से बलिया जनपद के रसड़ा तहसील के साथ कासिमाबाद विकासखंड के उत्तरी छोर पर स्थित गांवों के लोग मऊ, बहादुरगंज के साथ अन्य जगहों के लिए आते जाते हैं। यह मार्ग पिछले पांच वर्षों से भी अधिक समय से टूटा हुआ है। इस मार्ग की लंबाई 9 किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने में चार पहिया वाहन को एक घंटे से भी अधिक समय लग रहा था। आसपास के ग्रामीण इस सड़क के दयनीय हालत से काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन न मिलने से थे प्रदर्शनकारी थे नाराज
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर पहली बार चार सितंबर को सलामतपुर चट्टी पर मऊ-कासिमाबाद मार्ग पर जाम लगाया गया था। एसडीएम आशुतोष कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर 19 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया था। यही कारण है कि 19 सितंबर तक पीडब्ल्यूडी एवं तहसील प्रशासन द्वारा कोई आश्वासन न मिलने पर फिर चक्काजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed