फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shri Ram's procession started in the city, flowers rained from the rooftops

Ghazipur News: शहर में निकली श्रीराम की शोभायात्रा, छतों से हुई पुष्प वर्षा

Thu, 18 Apr 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's procession started in the city, flowers rained from the rooftops
गाजीपुर। श्री रामनवमी पर बुधवार को शहर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्टीमरघाट से निकली इस शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा ध्वज लहराते और जय श्रीराम का जयकारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

श्रीराम-लक्ष्मण एवं जानकी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस यात्रा में डीजे पर बज रहे गीतों से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा स्टीमरघाट, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए लंका तक गई। इसमें सैकड़ों लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। बीच-बीच में युवा जयकारा भी लगाते रहे। भक्ति गीत वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान का रूप धरे बाल पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा जिस-जिस रास्ते से गुजरी लोगों ने जय श्रीराम जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर उसकी अगवानी की। शोभायात्रा में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक सहित कई अन्य लोग शामिल थे। यात्रा के आगे उपजिलाधिकारी प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली दीनदयाल पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियाबाद संवाददाता के अनुसार भूमिधारिया साधु की कुटी से सैकड़ों रामभक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। शाम को कुटी से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी का रूप धरे बच्चे रथ पर सवार होकर चल रहे थे। यात्रा राम-जानकी मंदिर से शादियाबाद थाना चौराहा होते हुए निकली। थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद थे। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर रामनवमी का मेला बुधवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed