Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shri Krishna's birth.

Ghazipur News: श्रीकृष्ण जन्म की झांकी देख जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Tue, 03 Nov 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's birth.
मरदह गांव में भागवत कथा कहते चंद्रशेखर द्विवेदी। संवाद
मरदह। स्थानीय गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार की शाम भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान जब भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी सजाई गई तो पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो... के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु बधाई गीतों पर झूम उठे और नंदोत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन

रामधाम आश्रम बिठूर से आए आचार्य चंद्रशेखर द्विवेदी एवं आचार्य रतन तिवारी ने व्यास पीठ से भगवान श्रीकृष्ण की बाल्यकाल की लीलाओं व माखन चोरी की लीला आदि का बड़ा ही मनोहारी वर्णन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की ओर से इंद्र का अहंकार चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठाने और छप्पन भोग लगाने का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम पांडेय, उमाशंकर, त्रिलोकी वर्मा, रामवचन शर्मा, जोगी जायसवाल, शुभम पांडेय, राजेश, राजेंद्र, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed