फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Showed cancer suffering minor brother to nephew, embezzled Rs 70 thousand for treatment

Ghazipur News: भांजे को दिखाया कैंसर पीड़ित नाबालिग भाई, इलाज के लिए 70 हजार का गबन

Mon, 19 Aug 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Showed cancer suffering minor brother to nephew, embezzled Rs 70 thousand for treatment
गाजीपुर। एसपी कार्यालय में तैनात आरक्षी भरत लाल ने भांजे को नाबालिग भाई बताकर उसके इलाज के नाम पर 70 हजार रुपये का गबन किया। उसने उप निरीक्षक संत सरन सिंह के साथ मिलीभगत कर इस धांधली को अंजाम दिया। मामले का खुलासा होने पर चालान से कोषागार में पूरे रुपये जमा करा लिए गए हैं। उच्चाधिकारियों ने दोनों को निलंबित कर दिया है। सीओ सदर ने दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक एसपी कार्यालय में तैनात आरक्षी भरत लाल ने उप निरीक्षक संत सरन सिंह (प्रधान लिपिक) के साथ मिलीभगत कर अपने भांजे आयुष यादव को पिता द्वारा गोद लिए गए पुत्र के रूप में प्रदर्शित किया। उसे अपना नाबालिग भाई दिखाते हुए उसके कैंसर के इलाज के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति सेवक चिकित्सा परिचर्या (प्रथम संशोधन नियमावली 2014) के अंतर्गत प्रस्तुत किया। 16 मई 2023 को सक्षम प्राधिकारी से क्लेम पास कराते हुए दो बार कुल 70,567 रुपये ले लिए। मामले की जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच कराई। दोनों व्यक्तियों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय की पत्रावली तलब की गई तो उनके द्वारा मूल पत्रावली कार्यालय में मौजूद होना नहीं बताया गया। जांच के दौरान जब गलत भुगतान का प्रकरण संज्ञान में आया तो आरक्षी भरत लाल द्वारा चालान के माध्यम से 23 अप्रैल 2024 को 70,567 राजकीय कोष में जमा कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय ने आरक्षी भरत लाल और उपनिरीक्षक (प्रधान लिपिक) संत सरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

शासकीय धन 70 हजार 567 रुपये गबन करने के आरोप में आरक्षी भरत लाल और उप निरीक्षक (लिपिक) संत सरन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। -सुधाकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed