फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops shut businessmen expressed their opposition

दुकानें बंद रख व्यवसायियों ने जताया विरोध

Fri, 01 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shops shut businessmen expressed their opposition
व्यापारियों ने संदीप हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को अपनी दूकानें बंद रखीं और नगर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान सैदपुर तहसील मुख्यालय पर व्यवसायियों की हुई सभा में
विज्ञापन


नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रह्लाद दास जायसवाल ने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कार्य करे। संदीप गुप्ता कांड का पुलिस शीघ्र पर्दाफाश करे। व्यवसायी हितों की रक्षा के लिए थानों पर व्यवसायियों के साथ मासिक बैठक आयोजित किया जाए।
विज्ञापन


बीते 20 दिसंबर को बहरियाबाद-सैैदपुर मार्ग पर जैनपुर गांव के सामने लुटेरों ने नगर के किराना व्यवसायी संदीप गुप्ता की गोली मार दी। इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। इस कांड के विरोध में उद्योग व्यापार
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के आह्वान पर व्यवसायियों ने गुरुवार को नगर में अपनी दूकानें बंद रखीं। रामलीला मैदान पक्का घाट से व्यवसायियों ने जुलूस निकाला जो तहसील मुख्यालय पर सभा में तब्दील हो गया। सभा में वक्ताओं ने घटना की निंदा

करते हुए इसमें शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबु फखर ने कहा कि व्यवसायी समाज का प्रमुख आधार है, लेकिन वह असुरक्षित है। व्यापारियों को अनदेखा करने से व्यवसाय

एवं समाज में बिखराव आएगा। सभा में नंदगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने कहा कि व्यवसायी संगठन अपनी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सभा के मौके पर पहुंचे

पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। व्यवसायियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस घटना का खुलासा 48 घंटे में कर लिया जाएगा।

उधर, व्यवसायियों ने मांग किया कि मृत व्यापारी संदीप गुप्ता के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उनके परिजनों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए। जुलूस सभा में अविनाश बर्नवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, पंकज

अग्रवाल, प्रीतम जायसवाल, जिला महामंत्री प्रकाश केशरी, सुधीर केशरी, नवीन जायसवाल, अमृत बर्नवाल, श्रीकांत जायसवाल, गणेश गुप्ता, सुनील जायसवाल, दयानंद, इरफान अजीज, मेराज अहमद, त्रिभुवन पांडेय, विकास बर्नवाल,


राधेश्याम मोदनवाल, उदयवीर यादव, रानू बर्नवाल, रोहित जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजेश बर्नवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता व्यापार मंडल के संरक्षक जवाहर लाल वर्मा और संचालन नगर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed