फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops on the road, encroachment leads to daily traffic in Saidpur

सड़क पर दुकानें, अतिक्रमण से सैदपुर में रोज लगता है जाम

Sun, 04 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shops on the road, encroachment leads to daily traffic in Saidpur
मौधा। सैदपुर नगर के प्रमुख बाजारों की सड़कों और पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं। ऐसे में सड़कों के संकरी हो जाने के कारण रोज जाम लग रहा है। इससे आवागमन मुश्किल होता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का इन मार्गों से रोजाना आना-जाना होता है लेकिन समस्या को लेकर उनका रवैया उदासीन बना हुआ है। सैदपुर नगर के अंदरूनी हिस्से की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-29 को छोड़कर मुख्य बाजार में प्रवेश करते ही हाल यह हो जाता है कि दुकानें खुलते ही चौड़ी सड़कें सिकुड़ कर पतली हो जाती हैं। दुकान का आधा से अधिक सामान सड़कों पर ही रख दिया जाता है। बाकी सड़क पर अन्य दुकानदार और ग्राहकों के वाहन खड़े हो जाते हैं। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के हिस्से थोड़ी सी सड़क आती है। इस पर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। हालत यह है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो पुराना स्टेट बैंक मोड़ से पक्का घाट चौराहा तक जाने से लोग अब कतराने लगे हैं। इस मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहता है। सब्जी मंडी रोड से गुजर पाना आसान नहीं है। रजिस्ट्री आफिस एवं नगर पंचायत के सामने और राजकीय महिला अस्पताल के बाहर दुकानदारों ने अतिक्रमण का जाल ऐसा बुन रखा है कि इस बीच अगर कोई चार पहिया वाहन या हाथ वाला ठेला आ जाए तो पैदल भी गुजरना ठप सा हो जाता है। भयंकर जाम हो जाता है। जाम से आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed