फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops are at a standstill for three months, people are struggling for livelihood

Ghazipur News: तीन महीने से ठप है दुकानदारी, रोजी-रोटी के पड़े हैं लाले

Fri, 23 Aug 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shops are at a standstill for three months, people are struggling for livelihood
गाजीपुर। नगर का पूर्वी छोर झंडातर मोहल्ला प्रमुख व्यवसायी इलाका है। यहां सोने-चांदी से लेकर सब्जी मंडी तक है। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी है। साथ ही नखास से नबाब साहब फाटक जाने वाले प्रमुख मार्ग भी इसी मोहल्ले से गुजरता है। लेकिन नाले का पानी सड़क पर आने से यहां के लोगों का जीना दुश्वार है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। करीब तीन महीने से दुकानों की बिक्री ना के बराबर हो रही है। धंधा चौपट हो गया है, दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 60 से 70 दुकानों पर इसका सीधा असर है। करीब 90 घरों के 500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। आठ वर्षों से नाले के गंदे पानी से जहां लोग परेशान हैं। वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

लालदरवाजा से नबाब साहब फाटक जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ काफी पुरानी दुकान है। खासकर चीतनाथ से नखास जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ जहां आभूषण बाजार है। इसके बाद नखास से नबाब साहब फाटक जाने वाले मार्ग के किनारे भी विभिन्न सामानों की बिक्री होती है। यहां खरीदारी के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग अधिकांश पहुंचते हैं, लेकिन झंडातर मोहल्ले के पास मुख्यमार्ग पर पानी लगे रहने से खरीदारी के लिए ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। जिन कपड़े और आभूषण की दुकानों पर भीड़ लगी रहती है, वह वर्तमान समय से खाली पड़ी हैं। आजीविका चलना मुश्किल हो गया है, वहीं छोटे दुकानदारों के सामने दुकानों पर रखे सामान की बिक्री न होने पर महाजन को पैसा देने की विकराल समस्या बनी हुई है। बावजूद स्थायी निराकरण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ लोकेश कुमार ने बताया कि दो पंप लगाकर नियमित पानी निकाला जा रहा था। नाले का निर्माण कराकर स्थायी निराकरण की योजना पर कार्य चल रहा है, ताकि समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दिनों में नाले का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। मेरी डेयरी की दुकान है, लेकिन बीते तीन महीने से ग्राहकों के न आने पर बिक्री नहीं हो रही है।- राजेश अग्रवाल, डेयरी दुकानदार
साड़ी का शोरूम व गोदाम में है, बिक्री शून्य हो चुकी है। आठ वर्ष से यह समस्या बनी है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी के चलते ग्राहकों ने आना छोड़ दिया है। - कृष्ण केशरी, शोरूम साड़ी
सड़क पर पानी लगने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। बरसात के दिनों के अलावा सामान्य दिनों में भी ग्राहक इधर नहीं आ रहे हैं।- श्यामजी अग्रवाल, व्यापारी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। यहीं नहीं आवाज उठाने पर हुए दुर्व्यवहार की भी जानकारी उन्हें दी जाएगी।- गोपाल जी, पूर्व सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed