फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shivcharan was murdered for not returning the money

पैसा वापस नहीं करने पर शिवचरन की हुई थी हत्या

Fri, 23 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shivcharan was murdered for not returning the money
शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा गांव में धान के खेत में चार दिन पूर्व हुई अधेड़ की हत्या का एसपी रोहन पी बोत्रे ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। नौकरी लगाने के नाम पर लिए गए पैसे को वापस नहीं करने पर नर्सिंग होग संचालक ने भतीजे के साथ मिलकर मारपीटकर शिवचरन राम की हत्या की थी और शव फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा और कार भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर पुलिस टीम ने नर्सिंग होम संचालक सौरी गांव निवासी रमेश कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद छानबीन में आरोपी के भतीजे रविंद्र बिंद का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र बिंद को सिरगिथा बाजार से धर-दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश कुमार बिंद अपने भतीजा रविंद्र कुमार बिंद को नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक चौरा गांव निवासी शिवचरन राम को करीब दस माह पूर्व डेढ़ लाख रुपया नगद दिया था। नौकरी न दिलाने पर आरोपी रमेश कुमार बिंद ने शिवचरन राम से अपना रुपया मांगने लगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में एक माह पूर्व ही रुपये की मांग की गई थी, लेकिन मृतक शिवचरन राम ने रुपया न देकर कुछ समय की मांग की थी। बीते 19 सितंबर को आरोपी चाचा भतीजे ने मृतक शिवचरन राम के बारे में पता लगाया। इसके बाद आरोपी रविंद्र कुमार बिन्द मृतक के घर ग्राम चौरा पहुंचा और चाचा रमेश कुमार बिंद को फोन से सूचना दिया की वह गांव में मौजूद है। जिस पर आरोपी रमेश कुमार बिंद, भतीजा रविंद्र बिंद और चालक भानू बिंद निवासी सकरा के साथ शाम में कार से चौरा गांव पहुंचकर मृतक शिवचरन बिंद को बैठा लिए और गांव से थोडी दूर सैय्यद कबीर बाबा के मजार के पास ले जाकर मारपीटकर हत्या कर दिए और शव को बेसो नदी के पुल के आगे यूसुफपुर के पास सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। सर्विलांस टीम के सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रमेश कुमार बिंद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार, डंडा, मृतक की बाएं पैर की एक चप्पल, मृतक का निर्वाचन प्रमाण पत्र बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ भुड़कुड़ा रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed