फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shankar's clarification did not arrive; Sanjay's lawyer gave the reply.

Ghazipur News: नहीं आया शंकर का स्पष्टीकरण संजय के वकील ने दिया जवाब

Fri, 12 Jun 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shankar's clarification did not arrive; Sanjay's lawyer gave the reply.
गाजीपुर। विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा की स्वीकृति के मकान बनाने वाले विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय की ओर से नोटिस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, मुठभेड़ में मारे गये एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी के भाई संजय बिंद के अधिवक्ता ने नियत प्राधिकारी के सामने शुक्रवार को अभिलेख प्रस्तुत किए, जिसकी प्रशासन की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

शंकर पांडेय के परिवार को 15 जून तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके बाद अगर कोई जवाब नहीं दिया गया तो उसके मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नक्शा स्वीकृति के विनियमित क्षेत्र में घर बनाने पर शंकर पांडेय और कमलेश चौधरी के भाई संजय बिंद को प्रशासन ने आठ जून को नोटिस जारी कर 12 जून तक स्पष्टीकरण मांगा था।

उपजिलाधिकारी सदर/नियत प्राधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि संजय बिंद के अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत किए गए अभिलेखों की जांच की जा रही है। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है, उसे फिर से 15 जून तक समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed