फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven spans of rail cum road bridge completed

रेल कम रोड ब्रिज के सात स्पैन का काम पूरा

Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Seven spans of rail cum road bridge completed
सुहवल। ताडीघाट-मऊ रेल खंड विस्तारीकरण परियोजना के तहत बन रहे रेल कम रोड ब्रिज के सात स्पैन का काम पूरा हो चुका है। जलस्तर के बढ़ने के बावजूद शेष छह स्पैन का काम तेजी से जारी है। पुल के ए-वन की तरफ से लांचिंग नोज और ए-टू के ओर से कैंटीलीवर के जरिए इरेक्शन का काम जारी है। काम को देखते हुए इसके दिसंबर तक पूरा हो जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

यह रेल कम रोड ब्रिज करीब 1027 मीटर लंबा है। चौड़ाई करीब 16.9 मीटर जबकि स्टील स्पैन के ओपन वैब की ऊंचाई 10 मीटर है। इस पर सड़क तीन लेन की है, जो 12 पीलरों पर टीका है, जिसमें कुल 13 स्पैन लगने है। सड़क की स्लैब का निर्माण नए वर्ष में त्रिबल डेक स्ट्रील के स्पैनों के काम पूरा होने के बाद शुरू होगा। अभी इस पर नई ट्रैक बिछाने के लिए स्लीपर, पी-वे, लिंकिग, सड़क पर लाइटिंग आदि महत्वपूर्ण काम कराया जाना है। 450 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इस कारण भी इसका निर्माण कार्य में एक बार फिर तेजी आई है। काम सुबह से लेकर देर रात्रि तक चल रहा है। यह नई रेलवे लाइन मऊ ,गाजीपुर, गोरखपुर, छपरा, कोलकाता, दिल्ली रेल खंडों से जुड़ने के साथ ही दिलदारनगर के रास्ते पीडीडीयू-पटना रेल खंड को जोड़ने का काम करेगी। कार्यदायी संस्था एसपी सिंग्ला कंस्ट्रकशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने बताया कि रेल कम रोड ब्रिज का काम तेजी से जारी है। सात स्टील के स्पैन का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed