फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven overload truck seals, four lakh fine

सात ओवरलोड ट्रक सीज, चार लाख का लगाया जुर्माना

Sat, 27 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Seven overload truck seals, four lakh fine
सुहवल (गाजीपुर)। ओवरलोड वाहनों को लेकर एक बार फिर प्रशासन एक्शन मोड पर दिखा। शुक्रवार की रात जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन अधिकारी के नेतृत्व में सुहवल पुलिस ने अभियान चलाया। टीम ने सात ओवरलोड ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया। देर रात चलाए गए अभियान से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी पारसनाथ यादव तथा सुहवल के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार की देर रात मेदिनीपुर त्रिमुहानी पर पहुंचे। यहां बिहार की तरफ से आने वाले बालू लदे ओवरलोड वाहनों को लेकर अभियान शुरू किया। अभियान की जानकारी मिलते ही बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। सभी अपने वाहनों को मार्गों के किनारे खड़ा कर गायब हो गए।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान टीम ने छह बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के विभिन्न अभिलेखों की छानबीन किया जिसमें जरूरी प्रपत्र सही नहीं मिले। जबकि एक अन्य बालू लदा ट्रक कासिमाबाद में पकड़ा गया, जिसे संबंधित थाने को सुपुर्द कर सीज कर दिया। इस मामले में जिला खनन अधिकारी पारसनाथ यादव ने बताया कि अभियान के दौरान सात ट्रकों जो बालू लदे थे उसको सीज कर उनके ऊपर चार लाख का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed