फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sevarai will form new CO circle

सेवराई बनेगी नई सीओ सर्किल

Sat, 10 Apr 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sevarai will form new CO circle
गाजीपुर। जिले में जल्द ही नई और सातवीं सीओ सर्किल सेवराई के रूप में जानी जाएगी। पुलिस विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद इस पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके स्थापित हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था जहां सुदृढ़ हो सकेगी। वहीं इस तहसील से जुड़े गांव के लोगों को किसी कार्य के लिए जमानिया तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

2016 में सेवराई को नई तहसील बनाया गया था। इसमें भदौरा ब्लाक के सभी गांव और रेवतीपुर के साथ जमानिया के आंशिक गांव शामिल किए गए थे। इस तहसील में 144 गांव शामिल हैं। सेवराई को तहसील बने करीब सवा चार वर्ष बीत जाने के बाद भी सीओ की तैनाती नहीं हो सकी थी। जबकि जिला प्रशासन ने यहां एसडीएम और अन्य अधिकारियों की तैनाती तत्काल कर दी थी। ऐसे में इस तहसील क्षेत्र के थाने और चौकी जमानिया सीओ सर्किल में काम करते रहे। यही नहीं इस तहसील के कई गांव बिहार के बार्डर से सटे हुए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन की चिंता लगातार बनी रहती थी। ऐसे में कुछ माह पूर्व सेवराई को नया सीओ सर्किल बनाने का प्रस्ताव पुलिस विभाग की ओर से शासन को भेजा गया है। इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आ जाने से कार्य वहीं रुक गया। विभागीय अधिकारी चुनाव के बाद शासन की ओर से प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed