फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Service work of workers exemplary for the country

कोरोना: कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य देश के लिए अनुकरणीय

Tue, 14 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Service work of workers exemplary for the country
गाजीपुर। भाजपा जहूराबाद विधानसभा का वर्चुवल सम्मेलन मंगलवार को आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल जब भी इतिहास में याद किया जाएगा। वह उत्कृष्ट सेवा तथा सामाजिक संवेदना के लिए याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महासंक्रमण काल में जो सेवा का कार्य किया है वह देश एवं विश्व के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान समाज का कोई व्यक्ति भूखा एवं अभावग्रस्त न रहे, इसका पूरा-पूरा प्रयास पार्टी ने चिंता के साथ किया है। गरीब से गरीब कार्यकर्ताओं ने भी समाज के भूखे और निराश्रितों को भोजन उपलब्ध कराया है। प्रदेश में जिस तरह से लॉकडाउन का पालन हुआ, आज उसी का परिणाम है कि हम सभी सुरक्षित हैं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रकृति ने जितनी प्राकृतिक संपदा भारत को दी है, उतना विश्व के किसी भी देश को प्राप्त नहीं है। गंगा किनारे के लगभग पांच किमी तक के कृषि क्षेत्रों में हर्बल कृषि उत्पादन को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शीर्ष नेतृत्व के सेवा आह्वान पर जहूराबाद विधानसभा में 2059 भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20829 लाभार्थियों को 11428 भोजन पैकेट, 1008 नमो किट के माध्यम से जीवन उपयोगी राहत सामग्री और मास्क सैनिटाइजर के माध्यम से लाभ पहुंचा कर संगठन के मान, सम्मान एवं गौरव को बढ़ाया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में ब्रजेंद्र राय, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, नरेंद्र सिंह, बृजनंदन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, राजेश राजभर, मुराहु राजभर, योगेश सिंह, नंदा राजभर, कृष्णानंद राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, नथुनी सिंह, हिमांशु राय, वीरबहादुर चौहान, प्रेमसागर राजभर, मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह, मयंक राय, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा और संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी और वरिष्ठ नेता जितेंद्रनाथ पांडेय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed